Dhaara News

दुर्ग जनपद की सामान्य सभा में हंगामा, उपाध्यक्ष हिरवानी सहित अन्य सदस्य जमीन पर बैठे

दुर्ग जनपद पंचायत में आज सामान्य सभा हो रही है। सदन में पत्रकारों का प्रवेश वर्जित किया गया है। बाहर से मिले फुटेज के आधार पर यह जानकारी सामने आ रही है की राकेश हीरवानी जनपद उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आधा दर्जन से ज्यादा जनपद सदस्य सदन में अध्यक्ष के सामने जमीन पर बैठ गए।

खबर और प्राप्त जानकारी अनुसार सत्तासीन दल से जुड़े सदस्य आपस में 15वीं वित्त की राशि को बांटना चाहते हैं। जिस पर विपक्षी सदस्य नाराज हो गए। आपको बता दें कि जनपद सदस्यों की संख्या 24 है जिसमें सत्ताधारी दल के पास 13 और विपक्ष में 11 सदस्य हैं। खबर है कि 13 सदस्य 15 वित्त की राशि को आपस में बराबर बांटना चाहते हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार 15 वित्त की राशि को जनसंख्या के आधार पर नहीं बांटे जाने का आरोप उपाध्यक्ष हिरवानी लगा रहे हैं इसके समर्थन में आधा दर्जन सदस्यों ने भी जमीन पर बैठ गए इस पर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश पांडे जनपद सदस्यों से निवेदन करते रहे कि माननीय सदस्य अपनी कुर्सी में बैठे।
खबर है कि बैठक स्थगित कर दिया गया है। नाराज सदस्यों ने जमकर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभा से निकले।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग