दुर्ग जिले के नेवई थाना में त्यौहार के एक दिन पूर्व रक्षाबंधन मनाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के आदेश अनुसार पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की उपस्थिति में रिसाली मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रुक्मणी साहू नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पीले रंग के साडियो में महिला मोर्चा की महिलाए उपस्थित रहीं।
थाना प्रभारी आनंद शुक्ला सहित उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे एएसआई रामचंद्र कंवर, मोतीलाल खुरसे, प्रधान आर. महावीर साहू, सूरज पांडे, आरक्षक लक्ष्मी यादव, हेमशंकर साहू, जीतू देवांगन, रवि बिसाई, सुमित पाल, छत्रपाल वर्मा, भानु प्रताप यादव, जवाहर बिरदानी सहित अन्य स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा गया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने कहा कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे हमारे सुरक्षा में लगे रहते हैं, आज महिला सुरक्षा में पुलिसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, हमारे द्वारा दुर्ग पुलिस के सम्मान में रक्षा सूत्र बांधकर आगे भी सजग रहने और सुरक्षा में सदैव तत्पर रहेंगे। नेवई
थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने कहा कि महिला अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, यह रक्षा सूत्र हमें हमारे फर्ज को याद दिलाती रहेगी। सभी महिला मंडली को उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम मे विशेष रूप से प्रदेश मंत्री श्रीमती माया बेलचंदन ,जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक,,महामंत्री सरला आचार्या,उपाध्यक्ष मोगरा देशमुख, मंडल अध्यक्ष रुखमणी साहू ,पार्षद रमा साहू ,ममता सिन्हा जी, शीला नारखड़े ,संध्या साहू ,महिला मोर्चा की सितारा विश्वकर्मा ,किरण साहू,आरती शर्मा, ललिता सिंग,माला सिंग,प्रणीता शर्मा ,संस्कृति वर्मा,अहिल्या भीमगज, गुनेश्वरी साहू,उतरा साहू,सुषमा सिंग,अनिता ,सर्जित कौर ,चंद्रकला,मनोरमा वासनिक, संजू साहू,पदमा ज्योति,कामिनी साहू आदि उपस्थित रहे।