Dhaara News

सचिव को हटाना भी है और रखना भी है दुर्ग जनपद क्षेत्र की रोचक खबर, दुविधा में नेता और अधिकारी,आप भी पढ़ें, ऊंट किस करवट बैठेगा

दुर्ग जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम चंदखुरी के सरपंच कविता गोड़ और भाजपा नेत्री नूतन निर्मलकर के नेतृत्व में चंदखुरी ग्राम पंचायत सचिव कामिनी चंद्राकर के पक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे तथा विधायक ललित चंद्राकर, तथा कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा गया।
सरपंच कविता गोंड तथा ग्रामीणों द्वारा जिलाधीश को सौंपे गए ज्ञापन में लेख किया गया है कि सचिव सुश्री कामिनी चंद्राकर समय में पंचायत में उपस्थित होकर अपना कार्य करती है, उनके द्वारा सुचारू रूप से कार्य किया जा रहा है उनके द्वारा जनता को योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर दी जाती है।
राशन कार्ड संबंधित समस्या से लेकर प्रधानमंत्री आवास का भी कार्य संपन्न पंचायत सचिव द्वारा किया जा रहा है इसके बावजूद पूर्व दिनों में जनपद सदस्य एवं उपसरपंच द्वारा अपने निजी लाभ के लिए दो , चार पंचों के साथ पहुंचकर सचिव को हटाने के लिए हंगामा किया जा रहा है। ज्ञापन में जनपद सदस्य गोपाल यादव पर भी अवैध प्लाट बिक्री के संबंध में किसी मामले को लेकर आरोप लगाया गया है, और पंचायत के कुछ पंच सभी काम को देने की बात कर रहे हैं जिसका विरोध करने पर सचिव को पद से हटाने की मांग जनपद सदस्य एवं कुछ पंचों द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही है। जिसका विरोध सचिव के समर्थन में सरपंच के नेतृत्व में आज प्रशासन से उनकी पदस्थापना को यथावत रखने की मांग कीगई है।


बहरहाल अब देखना होगा कि ऊंट किस करवट लेता है। विदित हो कि गांव में सैकड़ो लोगों ने विरोध में भी ज्ञापन सौंपा है और पक्ष में भी लगभग सैकड़ो के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन आज सौंपे गए हैं।
बताना लाजिमी होगा कि दुर्ग जनपद के कई पंचायत में सरपंच और सचिव की जम नहीं रही है। यहां मामला उलट है यहां जनपद सदस्य के साथ सचिव की ट्यूनिंग नहीं होने की बात सामने आ रही है। ग्राम पंचायत के काम सचिव और सरपंच के ट्यूनिंग से ही संपन्न होता है और गांव में विकास के कार्य किए जाते हैं ऐसे में देखना यह होगा कि प्रशासन किस नतीजे पर पहुंचती है और क्या फैसला लिया जाता है यहां विधायक ललित चंद्राकर की भूमिका भी बड़ी महत्वपूर्ण है आगे क्या फैसला लेते हैं, ग्रामीणों का हित किसमें है यह उन्हें भी देखना होगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में आज प्रमुख रूप से पंच गण,संतोष निर्मलकर, बलराम देवगन ,नीता निर्मलकर,मीनाक्षी निर्मलकर, प्रतिमा निर्मलकर , केवरा नेताम , दुर्गेश साहू , वरिष्ठ ग्रामीण नागरिक मानसिंह चंद्राकर भुवन साहू , टी आर चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहन चंद्राकर ,सुमित चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

 

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग