Dhaara News

राष्ट्रीय हिन्दू संगठन में बड़ा फेरबदल: सतीश पारख बने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट!

 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई नगर के कार्यकर्ता सतीश पारख को राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रयागराज स्थित संगठन के मुख्य राष्ट्रीय कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे और प्रदेश प्रभारी शशिशेखर सिंह के हस्ताक्षर हैं।

सतीश पारख का संगठन में योगदान

सतीश पारख 2018 से संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने प्रदेश सह प्रभारी एवं अंडमान-निकोबार के प्रदेश प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। हिंदुत्व और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है।

अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति

राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम में कई अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की है:

  • रवि विद्यार्थी – प्रदेश अध्यक्ष, निगरानी समिति

  • खोकण कुंडू – प्रदेश उपाध्यक्ष

  • एम.डी. महंत – प्रदेश सह प्रभारी

  • रानू धनकर – दुर्ग जिला अध्यक्ष

  • धनराज साहू – जिला अध्यक्ष, धमतरी

  • नरेश चौहान – जिला अध्यक्ष, सारंगढ़

  • सनद कुमार धारा – दुर्ग जिला सह प्रभारी

  • राजनारायण द्विवेदी – जिला उपाध्यक्ष, सरगुजा

  • राजेश वैष्णव – जिला उपाध्यक्ष, राजनांदगांव

  • ज्ञानी श्रीवास्तव – जिला महासचिव, दुर्ग

  • अभय नेवलकर, अजितकुमार साहू – दुर्ग जिला सचिव

संगठन के प्रति संकल्प

इन नियुक्तियों के बाद प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दीं और राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे व प्रदेश प्रभारी शशिशेखर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। संगठन के सदस्यों ने हिंदुत्व और सनातन संस्कृति की रक्षा के संकल्प को दोहराते हुए समर्पण और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग