Dhaara News

फिर लौट रहा है कोरोना! दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़े केस

नई दिल्ली, 26 मई 2025: देश में कोरोना वायरस एक बार फिर दस्तक दे रहा है। राजधानी दिल्ली में कोरोना केस तेजी से बढ़े हैं, जिससे लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। पिछले एक हफ्ते में दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या चार गुना बढ़ गई है।

दिल्ली में एक्टिव केस 100 पार
19 मई को जहां केवल 24 एक्टिव केस थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 104 तक पहुंच गई है। यानी एक हफ्ते में 99 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 19 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना मामलों में यह उछाल स्वास्थ्य विभाग के लिए अलर्ट का संकेत है।

देशभर में एक्टिव केस 1000 के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में कुल 1009 एक्टिव केस दर्ज हुए हैं। केरल सबसे प्रभावित राज्य है, जहां 430 एक्टिव मरीज हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69 और कर्नाटक में 47 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी
बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा है। बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैंपल LNJP अस्पताल में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं।

झारखंड में भी पहला मामला
झारखंड की राजधानी रांची में भी कोरोना की वापसी देखी गई है। रविवार को मुंबई से लौटे एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और किसी गंभीर लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग