Dhaara News

रायगढ़ को 330 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री साय ने किया 24 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर। सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिलेवासियों को 330 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 24 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 220 करोड़ रुपए के 17 कार्यों का लोकार्पण और 110 करोड़ रुपए के 7 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकता पर रायगढ़ में अधोसंरचना विकास को गति मिली है। जिन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें शामिल हैं:

93.59 करोड़ रुपए की लागत से रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग (लंबाई 56 किमी) का चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण।
65.19 करोड़ रुपए की लागत से पूंजीपथरा-तमनार मिलुपारा मार्ग (27.5 किमी) का निर्माण (सीसी रोड – 26 किमी)।
16.92 करोड़ रुपए से कसडोल-भैसगढ़ी-बड़गांव होते बरलिया तक सड़क मरम्मत/निर्माण (14.40 किमी)।
8.71 करोड़ रुपए से कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग का उन्नयन (8.30 किमी)।
7.95 करोड़ रुपए से बड़े भंडार-उमरिया-पुसौर-रेंगालपाली मार्ग (7.425 किमी)।
93 लाख 15 हजार रुपए से जिला परिवहन कार्यालय भवन का निर्माण।

110 करोड़ की लागत से हुए भूमिपूजन कार्य

मुख्यमंत्री साय ने जिन कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया, वे हैं:

97.52 करोड़ रुपए की लागत से इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रायगढ़ का निर्माण।
3.92 करोड़ रुपए से गोतमा-कोतासुरा मार्ग (3.50 किमी)।
2.71 करोड़ रुपए से ग्राम औरदा से शासकीय गोदाम तक सड़क (2 किमी)।
1.27 करोड़ रुपए से भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं मेडिकेयर परिसर।
75.23 लाख रुपए से शासकीय हाईस्कूल गेरसा का भवन निर्माण।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस मौके पर कृषि मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गवेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग