मौसम धारा @ रायपुर

नए साल में बदलेगा मौसम का मिजाज, राजधानी में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज साल के आखिरी दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
राजधानी वासियों को इस बार दिसंबर महीने में ठंड ने मायूस कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार दिसंबर महीने में उतनी ठंड नहीं पड़ी जितनी हर बार पड़ती है। लेकिन नया साल राजधानी वासियों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। मौसम विभाग ने ने नए साल में मौसम के मिजाज में बदलाव की बात कही है।
आज आ सकती है तापमान में गिरावट
Chhattisgarh weather update : मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज साल के आखिरी दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी के साथ नए साल की शुरुआत से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई जा रही है।
