
दुर्ग जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा सभी पंचायत सचिवों को माननीय जिला एवं जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों के लिए बैठक व्यवस्था की सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष ज्ञापन जारी किया गया है।
विदित हो कि नव निर्वाचित जनपद सदस्य गोकुल वर्मा ने इस मामले पर ध्यान आकर्षित करवाया था जिस पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश कुमार पांडे के हस्ताक्षर से यह ज्ञापन जारी किया गया है जिसमें उल्लेख है कि निर्वाचित जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यों को किसी कारण से पंचायत कार्यालय में जाना होता है कई बार बैठने की व्यवस्था नहीं मिल पाती जिससे उन्हें असुविधा महसूस होती है माननीय जिला एवं जनपद सदस्य गण भी ग्रामीणों के द्वारा ही निर्वाचित जनप्रतिनिधि होते हैं ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय आना-जाना रहता है इस स्थिति में उन्हें बैठकर कार्य करने की सुविधा मिलनी चाहिए। इस निर्णय पर सभी दुर्ग जनपद क्षेत्र के जनपद एवं जिला पंचायत के सदस्यों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।