
वोटर लिस्ट से नाम हटाने की प्रक्रिया पर आयोग सख्त, अब एक व्यक्ति जमा कर सकेगा अधिकतम 10 फॉर्म
Election Commission Form-7 Guidelines: मतदाता सूची में नाम हटाने से जुड़ी आपत्तियों को लेकर चुनाव आयोग ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के तहत विशेष पुनरीक्षण और दावे-आपत्तियों की निर्धारित अवधि में एक व्यक्ति अधिकतम 10 फॉर्म-7 ही जमा कर सकेगा। यह सीमा ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से आवेदन करने पर लागू होगी। इस कदम का उद्देश्य मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए गलत या निराधार आपत्तियां दर्ज कराने की आशंका को कम करना है।यह फैसला









































