Dhaara News

रिसाली महापौर पर सियासी संकट बरकरार, पक रही खिचड़ी…

रिसाली नगर निगम में महापौर शशि सिन्हा की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही। हाल ही में महापौर परिषद में पार्षद सीमा साहू को शामिल किया गया है।

अंदर खाने से खबर आ रही है कि 10 से 12 कांग्रेस के पार्षद गोपनीय बैठक भी कर रहे हैं और किसी रणनीति पर काम कर रहे हैं। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्षदों के वार्डो में काम नहीं हो रहे जिनसे विरोध के स्वर उठने लगे हैं। महापौर शशि सिन्हा द्वारा हालाकि कांग्रेस के साथ बीजेपी पार्षदों को मूलभूत कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए है। आज रिसाली नगर निगम में महापौर परिषद में पूर्व सदस्य ईश्वरी साहू के स्थान पर शामिल किए गए डॉक्टर सीमा साहू का पदभार ग्रहण का कार्यक्रम था।
यह भी खबर है कि महापौर परिषद के ज्यादातर सदस्य महापौर शशि सिन्हा से ही नाराज चल रहे हैं। ऐसे में गुप्त बैठक में क्या रणनीति बन रही होगी अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं गुप्त बैठक में कौन कौन पार्षद शामिल हुए नाम उजागर नही हो सका है। वैसे अविश्वास प्रस्ताव के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी। भाजपा के पार्षदों की संख्या 13 थी जो अब 15 हो चुकी है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग