गुलाब देशमुख@ दुर्ग
भानुप्रतापपुर उपचुनाव के परिपेक्ष में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर इंगित करते हुए विवादित टिप्पणी की है जिस पर दुर्ग शहर एवं दुर्ग ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के पटेल चौक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया।वही रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगे।
इस दौरान दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष जयंत देशमुख ने कहा कि पूर्व में भी कई चेतावनी भाजपा के शीर्ष नेताओं को दी गई है उसके बावजूद विवादित टिप्पणी देने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते आज पुतला दहन किया गया है। वहीं युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा ने रमन सिंह के इस बयान को शर्मनाक बताया और जानवर से तुलना किए जाने पर निंदा की। उन्होंने कहा कि भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है जिसके बौखलाहट में उलुल जुलुल बयान दिया जा रहा है।
इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा,
सनी साहू, पंकज सिंह,अहमद रजा,पुष्पेंद्र साहू,हेमंत साहू,सौगात गुप्ता, विक्रांत ताम्रकार,अनिल देशमुख,
गौरव उमरे,विनीश साहू,रतनदीप कसार,राजा अली,सतीश रजक,पृथ्वी चंद्राकर, चिराग शर्मा,शाश्वत पांडे,अमोल जैन, लक्की साहू,तनिश पाटनी,यश बाकलीवाल, नंदू ध्रुव,अक्षर साहनी,सुनील यादव,रोहित गायकवाड सहित 2 दर्जन से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।