Dhaara News

हैवानियत की हदे पार 50 वर्षीय व्यक्ति ने किया ढेड़ साल के मासूम के साथ दुष्कर्म

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आया हैं जो मानवता को शर्मसार कर देगा। मिली जानकारी के अनुशार जाशुपर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की,डेढ़ साल की बच्ची को उसके पिता ने अपने ही रिश्तेदार को गोद में देकर शौचालय चला गया और इसी मौका का फायदा उठा कर हैवान ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment