Dhaara News

भाजपा जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में स्मृति नगर में आवश्यक बैठक संपन्न

गुलाब @ भिलाई

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष निवास स्मृति नगर में आवश्यक बैठक आहूत की गयी। जिसमें आगामी सामान्य सभा की तैयारियों को लेकर आवश्यक चर्चा की गयी। विगत दिनो भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा निकाली गयी शंखनाद पदयात्रा में प्राप्त जन समस्याओं को मुखरता से उठाने हेतु रणनीति बनाई गयी । सामान्य सभा के सभी एजेंडो पर बिंदुवार परिचर्चा की गयी।

भिलाई नगर निगम में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओ को समाधान करने हेतु सदन में समस्त भाजपा पार्षद एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।

ग़ौरतलब है कि “शंखनाद पदयात्रा” समापन उपरांत वार्डों से प्राप्त जनसमस्याओ के निराकरण हेतु 23 दिसंबर 2022 को दोपहर 3 बजे जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भिलाई नगर पालिक निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था। जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने आयुक्त को त्वरित हल होने योग्य समस्याओं जैसे वार्डों में साफ़ सफ़ाई ,दवाइयों का छिड़काव,साफ़ पानी ,नियमित घर-घर कचरा संग्रह,कूत्तो,जंगली सुअरो का आतंक ,संपत्तिकर में छूट,सघन मार्केट में मूत्रालय की व्यवस्था इत्यादि के लिए 5 दिनो का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 5 दिनो में उपरोक्त समस्याओं का निदान नही हुआ तो हम उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी नगर पालिक निगम भिलाई की होगी।आयुक्त द्वारा समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आश्वासन दिया गया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि समस्यायें जस की तस बनी हुई है।
इन्ही सब विषयों को लेकर सामान्य सभा में शहर हित में सभी पार्षद अपना पक्ष रखेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया,छाया महापौर महेश वर्मा,पूर्व सभापति पी श्याम सुंदर राव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन , दया सिंह ,पीयूष मिश्रा,भोजराज भोजु सिन्हा,मुकेश अग्रवाल ,विनोद चेलक ,संतोष मोर्या,वीणा चंद्राकर,सत्यदेवी जैसवाल ,नोहर वर्मा ,शकुंतला साहू ,ईश्वरी सहित अन्य शामिल थे ।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग