Dhaara News

विधानसभा में कल होगा ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ ,उत्कृष्‍ट विधायकों एवं संसदीय पत्रकार एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया रिपोर्टर होंगे पुरस्कृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय परिसर में बुधवार 16 जुलाई को सायं 06.00 बजे से वर्ष 2024 हेतु चयनित ‘‘उत्कृष्ट विधायकों’’ ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार’’ एवं ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया रिपोर्टर’’ को राज्यपाल महोदय के कर-कमलों से पुरस्कृत किये जाने हेतु ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम के पश्चात् समारोह में सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जायेगी ।
इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, संसदीय कार्यमंत्री  केदार कश्यप, मंत्रीगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में  शासन के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण को भी आमंत्रण प्रेषित किया गया है।
dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment