Dhaara News

गौसेवा और किचन गार्डन पर विशेष जोर: मुख्यमंत्री साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025 का शुभारंभ किया। यह अभियान छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं में गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री साय ने अभियान के पोस्टर का अनावरण करते हुए कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो न केवल आध्यात्मिक लाभ देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान के अंतर्गत घर-घर किचन गार्डन निर्माण पर भी विशेष बल दिया जा रहा है, जो पोषण सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अभिनव पहल है।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी ने बताया कि आगामी 4 नवम्बर 2025 को राज्यभर में गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन श्रेणियों—माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक और महाविद्यालय स्तर—पर होगी।

परीक्षा में राज्य स्तरीय प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹51,000, ₹31,000 और ₹21,000 नगद पुरस्कार के साथ गौमय उत्पाद किट दी जाएगी। वहीं, जिला स्तर पर ₹3,100, ₹2,100 और ₹1,100 के नगद पुरस्कार और किट प्रदान किए जाएंगे।

सभी प्रतिभागियों को गौ विज्ञान ग्रंथ और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थी अपने स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य या गौ विज्ञान प्रभारी से संपर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment