
एक पर्यावरण मित्र गोपाल सिंह राजपूत और श्रीमती दीप्ति राजपूत ने अपने सुपुत्र अनिमेष सिंह राजपूत का जन्मदिन 2 अगस्त को एक अनोखे अंदाज में मनाया जहां आज के परिवेश में कैंडल बूझकर पश्चिमी सभ्यता के अनुरूप जन्मदिन मनाया जाता है वही राजपूत परिवार ने अनिमेष सिंह का जन्मदिन देव यज्ञ कर, सभी अतिथियों को पौधे आवंटित कर और तीज मिलन समारोह कर बड़ों के आशीर्वाद के साथ भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाया और भारतीय समाज को पर्यावरण और अपनी संस्कृति बचाने के प्रति एक अनोखा संदेश दिया इस आयोजन में आनंद विहार फेस 3 के अध्यक्ष सी एस सेंगर,कोषाध्यक्ष श्री सोम कुमार सिन्हा , अजय शर्मा श्री निलेश रायपुरकर, दिनेश चंद्राकर, गजेंद्र साहू ,श्री जयंत देशमुख और अन्य परिवार शामिल होकर अनिमेष सिंह को शुभ आशीष प्रदान किया








