Dhaara News

बीजापुर IED ब्लास्ट: CM विष्णु देव साय ने शहीद DRG जवान को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए और तीन अन्य जवान घायल हुए।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवान को नमन करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

नक्सल उन्मूलन अभियान पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के कारण नक्सली पूरी तरह हताश हो चुके हैं और इसी हताशा में इस प्रकार की कायराना हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि DRG जवान दिनेश नाग की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद का खात्मा उनका दृढ़ संकल्प है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment