Dhaara News

आज का पंचांग: आज की तिथि पर मां गौरी और भोलेनाथ का अधिकार, पूजा से होगा लाभ

हैदराबाद: आज 26 अगस्त, 2025 मंगलवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है. यह तिथि शिव और उनकी पत्नी माता गौरी देवी द्वारा नियंत्रित होती है. गृह प्रवेश, गृह निर्माण, कलात्मक कार्यों के लिए शुभ तिथि मानी जाती है. विवाद और मुकदमेबाजी के लिए तिथि अशुभ है. इस दिन झगड़े और मुकदमों से दूर रहना चाहिए.

26 अगस्त का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : भाद्रपद
  3. पक्ष : शुक्ल पक्ष तृतीया
  4. दिन : मंगलवार
  5. तिथि : शुक्ल पक्ष तृतीया
  6. योग : साध्य
  7. नक्षत्र : हस्त
  8. करण : गर
  9. चंद्र राशि : कन्या
  10. सूर्य राशि : सिंह
  11. सूर्योदय : सुबह 06:19 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 07:02 बजे
  13. चंद्रोदय : सुबह 8.33 बजे
  14. चंद्रास्त : रात 08.29 बजे
  15. राहुकाल : 15:52 से 17:27
  16. यमगंड : 11:05 से 12:41

उद्योग शुरू करने के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कन्या राशि में 10:00 से लेकर 23:20 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके देवता सूर्य और नक्षत्र स्वामी चंद्रमा हैं. खेल संबंधी काम के लिए, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने, उद्योग शुरू करने, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करने, यात्रा, दोस्तों से मिलने आदि काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित सम
आज के दिन 15:52 से 17:27 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment