Dhaara News

वैष्णो देवी धाम में कुदरत का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 30, राहत और बचाव कार्य जारी

कटरा।  जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश के बाद कल माता वैष्णो देवी भू स्खलन की घटना सामने आई थी। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब इस मामले पर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बता दें कि, बीते दिनों जम्मू में बदल फटने के बाद नदियां उफान पर हैं, बड़ी-बड़ी चट्टानें, पेड़ और पत्थर नीचे गिर गए, कई घर इसकी चपेट में आ गए और वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी गुफा मंदिर के भूस्खलन हो गया। इसके बाद यात्रा पर रोक लगा दी गई। तो वहीं बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए। लोगों को मलबे के नीचे से ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

मामले में जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, अब तक जम्मू संभाग से 5000 लोगों को इवैक्युएट किया गया है। प्रशासन पुलिस और सेना अलर्ट पर है।मलबे में कुछ लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने के लिए सेना लगातार प्रयास कर रही है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment