Dhaara News

सोने के गहने खरीदने से पहले जानिए आज का ताजा रेट, चांदी की कीमत भी चेक करें

भारत में Gold and Silver Rate Today लगातार उतार-चढ़ाव में बने हुए हैं। हफ्ते की शुरुआत में सोना अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी में थोड़ी गिरावट के बाद फिर तेजी देखने को मिली। जानकारों का कहना है कि रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से मिले अच्छे संकेतों ने सोने के दाम बढ़ा दिए हैं।

सोने की कीमतें

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार सुबह 24 कैरेट सोना ₹1,06,100 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। शहरवार रेट देखें तो –

  • दिल्ली और जयपुर: ₹10,625 (24 कैरेट)

  • मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे: ₹10,610 (24 कैरेट)

  • वडोदरा, अहमदाबाद, पटना, सूरत: ₹10,615 (24 कैरेट)

22 कैरेट सोने की कीमत ₹9,726–₹9,741 और 18 कैरेट की कीमत ₹7,958–₹8,046 के बीच रही।

चांदी की कीमतें

चांदी में भी तेजी आई है और अब इसका रेट ₹1,26,200 से ₹1,36,200 प्रति किलो तक पहुंच गया है।

  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे: ₹1,26,200 प्रति किलो

  • चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, केरल: ₹1,36,200 प्रति किलो

10 ग्राम चांदी की कीमत ₹1,262 से ₹1,362 के बीच दर्ज की गई।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment