Dhaara News

Minor Girl Rape: हैवानियत की हदें पार…ऑटो चालक ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म

Minor Girl Rape: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पांच साल की मासूम से दुष्कर्म की गई है। इस मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय राजू को गिरफ्तार किया है। जिसने स्कूल की छुट्टी के बाद मासूम के साथ रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया।

बता दें कि, मामला विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील का है। यहां एक 40 साल के ऑटो चालक ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि, आरोपी सोमवार के दिन छात्रा समेत अन्य बच्चों को स्कूल लेकर गया था। छुट्‌टी के बाद उसने अन्य बच्चों को उनके घर छोड़ा। इसके बाद छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर बच्ची को घर छोड़ दिया।

: वहीं घर पहुंचने पर डरी सहमी बच्ची ने रो-रो कर माता- पिता को पूरी घटना बताई। जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद माता-पिता उसे क्लीनिक ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें कानूनी कार्रवाई की सलाह दी। मंगलवार सुबह परिजन बच्ची को लेकर शहर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले में SDOP शिखा भालवी ने बताया कि, आरोपी 3,4 दिनों से बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। फिलाहल मामले की जांच की जा रही है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment