Dhaara News

Risali: आज मरोदा सेक्टर में वृक्षारोपण, 500 से ज्यादा फलदार पौधे लगेंगे

रिसाली नगर निगम के मरोदा सेक्टर बी पॉकेट में ग्रीन मरोदा क्लीन मरोदा के थीम पर 500 से भी ज्यादा फलदार वृक्ष रोपे जाएंगे. इस कार्यक्रम के बारे में सभापति केशव बंछोर ने बताया कि सैकड़ो फलदार पौधे लगाए जाने हैं उसके लिए गड्ढे भी तैयार कर लिए गए हैं आज शिक्षक दिवस भी है शुभ अवसर है इसे यादगार बनाया जाएगा.

विदित हो कि सेक्टर एरिया में कई जगहों पर सामान्य और गैर फलदार वृक्षों की नर्सरी है लेकिन इस तरह से सैकड़ो फलदार वृक्ष लगाए जाने की यह पहली योजना है. वार्ड वासी इस फल उद्यान के इंतजार में है खबर है कि सभी वार्डों के जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक से लेकर निगम प्रशासन भी इस दौरान मौजूद रहेंगे.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment