Dhaara News

ग्राम भोथली में ज्योति कलश से जगमगाया सरस्वती मंदिर प्रांगण

आज ग्राम भोथली में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जय भारत सरस्वती उत्सव समिति एवम समस्त ग्राम वासी के तत्वाधान में मां सरस्वती मंदिर प्रांगण में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित किया गया एवम ग्रामवासियों द्वारा 20 ज्योति कलश जलाया गया जिस अवसर पर ज्योति प्रज्वलन के लिए छेत्र के जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा  उपस्थित रही साथ में जनपद सदस्य दामिनी मुकेश साहू, पूर्व जनपद सभापति विक्की मिश्रा जी, सरपंच नेमिन खुटेल , पूर्व सरपंच रमेश कुमार साहू, घनश्याम सिंह साहू शिक्षक, जय भारत सरस्वती उत्सव समिति के सभी सदस्य गण, जय मां अंबिका सेवा भजन मंडली के सदस्य गण एवम बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे सभी अतिथियों ने मां सरस्वती से सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवम सभी को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सभी को 9 दिन अच्छे से माता को सेवा भजन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग प्रदान करने की अपील की।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment