Dhaara News

Gold Rate Today : सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर…जानें 18K, 22K और 24K गोल्ड रेट

Gold Rate Today : त्योहारी सीजन में सोना और चांदी दोनों के दाम नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। दुर्गा अष्टमी के मौके पर मजबूत हाजिर मांग, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के चलते सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है।

एमसीएक्स (MCX) पर दिसंबर वायदा सोना ₹1,17,788 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। वहीं, दिसंबर वायदा चांदी ₹1,44,330 प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई। सुबह 10:21 बजे तक सोना 1.01% की बढ़त के साथ ₹1,17,524 पर और चांदी 0.67% बढ़कर ₹1,44,064 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

भारत में खुदरा बाजार में भी बड़ी बढ़त दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना ₹1,420 बढ़कर ₹1,18,310 प्रति 10 ग्राम हो गया। 22 कैरेट सोना ₹1,300 की बढ़ोतरी के साथ ₹1,08,450 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं, 18 कैरेट सोना ₹1,060 बढ़कर ₹88,730 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। 100 ग्राम सोने के दाम अब 24K में ₹11,83,100 और 22K में ₹10,84,500 हो गए हैं।

भारत में चांदी की कीमतें भी तेजी से बढ़ीं। 1 किलोग्राम चांदी ₹1,000 महंगी होकर ₹1,50,000 पर पहुंच गई। 100 ग्राम चांदी की कीमत अब ₹15,000 हो गई है।

वैश्विक बाजार में भी तेजी जारी है। रॉयटर्स के अनुसार हाजिर सोना 0.9% बढ़कर $3,866.90 प्रति औंस हो गया। सितंबर में अब तक इसमें 12.1% की बढ़ोतरी हुई है, जो अगस्त 2011 के बाद सबसे बड़ी मासिक तेजी है। हाजिर चांदी भी 0.3% बढ़कर $47.05 प्रति औंस पर पहुंच गई।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment