
दिनाँक 25.08.2025 दिन सोमवार को जनदर्शन में जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली प्रति लाइसेंस 1500 से 2000 रुपए अधिक लेकर बिना टेस्टिंग के लाइसेंस जारी किए जाने की शिकायत जिलाधीश जी के समक्ष की गई थी जिस पर उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये जाने पर दिनाँक 16.09.2025 को महासचिव दीपांकर साहू के नेतृत्व में RTO कार्यालय का घेराव किया गया जिसके प्रश्चात 1 हप्ते में कार्यवाही का आश्वासन जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी द्वारा दिया गया किन्तु आज दिनाँक तक कोई कार्यवाही नही किये जाने से पुनः दलाली की व्यवस्था व रिश्वतखोरी RTO कार्यालय में अरंभ हो जाने के कारण दिनाँक 6.11.2025 दिन गुरुवार से जिला युवा कांग्रेस दुर्ग(ग्रा) महासचिव दीपांकर साहू के नेतृत्व में 3 सुत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितता कालीन धरना जिसका आज दूसरा दिन था जिला अध्यक्ष जयंत देखमुख जी समर्थन में पहुचे साथ ही प्रमुखरूप से वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश पारकर जी, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत देशमुख जी,सूरज पारधी जी,पंकज सिंग जी,अजय वर्मा जी,राहुल साहू जी, हर्ष जी,सोमेश साहू जी,दानेश्वर देशमुख जी,हर्ष साहू जी,ईशु सोंगड़े जी, पंकज जी,उपस्थित थे।।








