Dhaara News

13 नवंबर 2025 का पंचांग: आज मघा नक्षत्र में करें ये खास उपाय, जानें शुभ-अशुभ समय

आज 13 नवंबर, 2025 गुरुवार, के दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर मृत्यु के देवता यम और माता दुर्गा का शासन है. इस दिन किसी भी तरह के शुभ काम करना ही नहीं चाहिए. हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नई योजनाएं इस दिन बनाई जा सकती है.

13 नवंबर का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : मार्गशीर्ष
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी
  4. दिन : गुरुवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी
  6. योग : ब्रह्म
  7. नक्षत्र : मघा
  8. करण : तैतिल
  9. चंद्र राशि : सिंह
  10. सूर्य राशि : तुला
  11. सूर्योदय : सुबह 06:51 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 05:56 बजे
  13. चंद्रोदय : देर रात 01.20 बजे (14 बजे)
  14. चंद्रास्त : दोपहर 01.41 बजे
  15. राहुकाल : 13:46 से 15:09
  16. यमगंड : 06:51 से 08:14

इस नक्षत्र में यात्रा और उधार से बचें
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और मघा नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार 0 से 13:20 डिग्री तक सिंह राशि में फैला है. इसके देवता पितृगण और नक्षत्र स्वामी केतु हैं. यह उग्र और क्रूर प्रकृति का नक्षत्र है. किसी भी तरह का शुभ कार्य, यात्रा या उधार धन लेने का काम इस नक्षत्र में नहीं करना चाहिए. शत्रुओं के विनाश की योजना बनाने का काम इस नक्षत्र में किया जा सकता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 13:46 से 15:09 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment