गुलाब @ अंडा

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान “चलबो गोठान खोलबो पोल” के तहत पूर्व मंत्री रमशिला साहू अपने कार्यकर्ताओं के साथ दुर्ग जनपद के अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख के गांव जंजगिरी (अंडा)पहुंच गई। इस दौरान मौके पर मौजूद गौठान में काम करने वाली महिला समूह ने उन्हें बताया कि 1 साल से उन्हें उनकी मेहनत का पैसा नहीं मिला है जिस पर महिला समूह ने पूर्व मंत्री से पैसा दिलवाने का निवेदन किया। वहीं पूर्व सरपंच दिनेश देशमुख व गुणवंत साहू ने पूर्व मंत्री रमशिला साहू को बताया कि यहां गोठान के नाम पर जमकर बंदरबाट हुआ है। यहां के गौठान में ना लाइट है ना पानी की व्यवस्था है। पूर्व मंत्री रमशिला साहू ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के नाम पर यहां लाखों रुपए गबन किया गया है। किसान यहां से वर्मी कंपोस्ट लेना नहीं चाहते रसीद जबरदस्ती काट दिया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि कागज पर बड़ी-बड़ी बाते करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना का धरातल पर बुरा हाल है। जनता 2023 के चुनाव में इन्हें कांग्रेस सरकार को नकार देगी। महिला समूह अपने पैसे के लिए तरस रही है। वही ग्राम के उप सरपंच मुरली ठाकुर ने महिला समूह को आश्वस्त करते हुए कहा कि समूह की बात को पंचायत मीटिंग में रखकर प्रस्ताव बनाकर जनपद पंचायत भी भेजा जाएगा और तत्काल महिला समूह को पैसा दिलवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा जाएगा। और गौठान की अव्यवस्था को दुरुस्त भी किया जाए। सभी
कार्यकर्ताओं ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के आगामी चुनाव में एक स्वर में भाजपा के जीत का परचम लहराने का संकल्प लिया।
इस दौरान जिला महामंत्री किसान मोर्चा अजीत चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष फत्ते वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यादव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनोहर देवांगन, किसान मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत, उपसरपंच जंजगिरी मुरली ठाकुर, पूर्व सरपंच गुणवंत साहू, पूर्व सरपंच दिनेश देशमुख, भूषण साहू, जगन देशमुख सहित आसपास के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
