Dhaara News

2000 करोड़ के शराब घोटाले का पोस्टर चिपका दिया भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंडा भट्टी में

गुलाब देशमुख @ अंडा

प्रदेश में हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाला को लेकर भाजयुमों उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु के नेतृत्व में सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस सरकार का विरोध कर पोस्टर अभियान चलाया। भाजयुमों अध्यक्ष उतई प्रवीण यदु ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजयुमों जिला दुर्ग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ को लूटने वाली प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा दो हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने के विरोध में आज ग्राम अंडा चौक अटल चौक रिसामा अंडा रोड शराब भट्टी तक बाइक रैली निकालकर पोस्टर चिपकाया गया। कार्यक्रम को किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत चंद्रकार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने गंगाजल को हाथ में लेकर पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था शराबबंदी तो हुआ नहीं अवैध शराब की बिक्री हो रही है। मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और प्रदेश में अराजकता का माहौल है, गांव गांव, गली गली में सरकार के संरक्षण में अवैध दारू बिक रहा है।भाजयुमों मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु ने प्रदेश के भूपेश सरकार को जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ का शराब घोटाला से कांग्रेस को उनकी घोटालेबाज सरकार के रूप में सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार करने वाली सरकार है। कांग्रेस ने युवाओं के साथ छलावा किया बेरोजगारी भत्ता में कई नियम पेंच फंसा कर बेरोजगार नौजवानों के साथ धोखा किया है। पिछले साढ़े 4 साल से युवा रोजगार को तरस रहे हैं।पीएससी भर्ती घोटाला के करण प्रतिभावान युवाओं में निराशा छाई है। युवाओं का विश्वास इस घोटालेबाज भूपेश सरकार से टूट चुका है। आने वाले समय में युवा प्रदेश की निकम्मी भ्रष्टाचारी भूपेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

इस दौरान मंडल महामंत्री पुकेश चंद्राकर, बृज मोहन साहू एल्डरमैन (पूर्व),गब्बर साहू महामंत्री युवा मोर्चा, लोकेश साहू, गोपाल साहू, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष लोकेश देवांगन युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, अमित चंद्राकर उपसरपंच अंडा, करण सेन, हनी सिंह, टोमेश्वर साहू, जीतेंद्र चंद्राकर, दिनेश पटेल,कमलेश सपहा,प्रकाश साहु, इमरान खान, राजेश ठाकुर सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग