Dhaara News

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में एसआईआर के लिए देवेंद्र देशमुख को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा SIR अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभावार प्रतिनिधियों की नियुक्ति कर दी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। इसी क्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद एवं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि के रूप में देवेंद्र देशमुख को चुना गया है।

देवेंद्र देशमुख, जो इससे पहले दुर्ग जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, अब दुर्ग ग्रामीण विधानसभा SIR अभियान की निगरानी करेंगे। उनका दायित्व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता गहन परीक्षण कार्यक्रम पर सतत जानकारी रखना और इसकी प्रगति को सुनिश्चित करना होगा।

SIR कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो सके। इस प्रक्रिया में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, पुराने या गलत प्रविष्टियों को हटाने और मतदाताओं की जानकारी को सही करने जैसे महत्वपूर्ण काम किए जाते हैं। ऐसे में क्षेत्रीय प्रतिनिधि की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि उन्हें जमीनी स्तर पर पूरी प्रक्रिया पर नज़र रखनी होती है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment