Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त जारी हो चुकी है. वहीं कुछ दिनों में 22वीं किस्त भी जारी हो जाएगी. ऐसे में अगर आपके खाते में महतारी वंदन योजना की किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो इसका स्टेटस कैसे चेक करें आइए जानते हैं.
अब तक महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त जारी
अब तक महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त जारी कर हो चुकी है. प्रदेश की 69 लाख महिलाओं के खाते में 647.28 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई. वहीं आने वाले कुछ दिनों में 22वीं किस्त भी जारी हो जाएगी. इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में 1000 रुपये की राशि अंतरित की जाती है.









