MP News: देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों को बड़ी राहत दी है. न्यायालय ने कॉलेजों में एडमिशन की तारीख को बढ़ा दिया है. अब 31 दिसंबर तक प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में छात्र प्रवेश ले सकेंगे. कोर्स के लिए काउंसलिंग 30 नवंबर को ही समाप्त हो गई थी. फिलहाल लास्ट स्टेज की काउंसलिंग बीएससी नर्सिंग की ही हुई है.








