CG News: छत्तीसगढ़ में बाेर्ड परीक्षा प्रश्नपत्र का स्वरूप बदल गया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र में कई बदलाव किए है. छात्रों को आने वाले समय के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रश्नपत्र में बदलाव किए गए है. नए प्रश्नपत्र पैटर्न में बहु-विकल्पीय प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई है.








