नई दिल्ली। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के आधार पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बढ़ा दिया गया है। दिल्ली-भोपाल में बंगलों के सामने बैरिकेडिंग की गई है।
दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, लेकिन गृह मंत्रालय से मिले ताजा इनपुट के बाद केंद्र सरकार ने उनके सुरक्षा को और सख्त करने के निर्देश जारी किए हैं।







