Dhaara News

मंत्री ताम्रध्वज साहू का बढ़ा कद, कई मंत्रियों के विभाग और प्रभार बदले इस साल विधानसभा चुनाव पढ़े ये खबर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कई मंत्रियों के विभाग में बदलाव किया गया है। शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ अल्पसंख्यक मोर्चे का मंत्री बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया गया है। यह विभाग पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था। वहीं, ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग का मंत्री बनाया है। इससे पहले रविन्द्र चौबे के पास कृषि मंत्रालय था। वहीं, रविन्द्र चौबे को स्कूल शिक्षा और सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है।

मोहन मरकाम ने शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंद्रन ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य व राजनेता मौजूद रहे। मरकाम को प्रेमसाय टेकाम के स्थान पर मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी। टेकाम से गुरुवार को भूपेश कैबिनेट से इस्तीफा लिया गया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था कि इस्तीफा दिया नहीं बल्कि लिया जाता है।


नए सिरे से हो रही है जमावट

राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस इसके लिए नए सिरे से जमावट कर रही है। पहले मंत्री टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया और उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दीपक बैज को दी गई और अब मरकाम को मंत्री बनाया गया है। मरकाम ने मंत्री बनाए जाने पर कहा कि पहले उन्होंने साढ़े चार साल तक प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई और अब उन्हें राज्य की जनता की सेवा के लिए मंत्री बनाया गया है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग