cG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले को बड़ी सौगात मिली है. अब छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का सफर और आसान होने वाला है. सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयास से सक्ती रेलवे स्टेशन को गोंडवाना एक्सप्रेस का स्टॉपेज मिल गया है. लंबे समय से यहां ठहराव की मांग उठ रही थी, जिसके बाद अब इस मांग को पूरा कर दिया गया है.
सक्ती पर गोंडवाना एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मंजूरी
छत्तीसगढ़ के सक्ती रेलवे स्टेशन पर अब दिल्ली जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस भी रुकेगी. सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव से मुलाकात की. सक्ती में लंबे समय से गोंडवाना एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग उठ रही थी, जिसको केंद्रीय रेल मंत्री के सामने प्रस्तुत किया गया. जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की पहल अब रंग लाई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सक्ती स्टेशन पर छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.








