Dhaara News

CG BREAKING : धमधा जनपद पंचायत से उप अभियंता अश्वनी कुमार द्विवेदी का अचानक तबादला, बीजापुर के भैरमगढ़ में नई पोस्टिंग

रायपुर/दुर्ग, 31 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक अप्रत्याशित आदेश जारी करते हुए दुर्ग जिले की धमधा जनपद पंचायत में पदस्थ उप अभियंता अश्वनी कुमार द्विवेदी का स्थानांतरण कर दिया है। विभाग के आदेश क्रमांक ESTB-102(3)/245/2025 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से बीजापुर जिले के भैरमगढ़ जनपद पंचायत में स्थानांतरित किया गया है। यह आदेश 30 जनवरी 2026 को नव रायपुर अटल नगर से जारी हुआ और इसे डिजिटल रूप से विभाग के संबंधित अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है।

आदेश में स्पष्ट निर्देश हैं कि द्विवेदी को नए स्थान पर शीघ्र ज्वाइन करना होगा, तथा धमधा जनपद पंचायत के सीईओ, दुर्ग जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिला कलेक्टर को उनकी रिलीविंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्थानांतरण का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (दुर्ग कार्यालय) में लंबे समय से कार्यरत द्विवेदी के साथ यह सिंगल ट्रांसफर आदेश असामान्य माना जा रहा है।

बहरहाल 9 जनवरी 2026 को मंत्रालय के द्वारा जारी पत्र में 13 साल से एक ही जगह में पदस्थ उप अभियंता की जानकारी मांगी थी. पड़ताल में

ग्राम धनोरा में सीसी रोड निर्माण में ठेकेदार को फायदा पहुंचाने जैसे मामले में आरटीआई कार्यकर्ता उपेंद्र कुमार की शिकायत के बावजूद मूल्यांकन कर देने और सूचना के अधिकार के तहत मेजरमेंट बुक की जानकारी नहीं देने की बात भी सामने आई है.

स्थानीय सूत्रों और चर्चाओं में इस तबादले के पीछे किसी शिकायत या अन्य कारणों के कयास भी लगाए जा रहे हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सवाल यह है कि क्या धमधा जनपद पंचायत के सीईओ, दुर्ग जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिला कलेक्टर उन्हें किसी रूप में संरक्षण देंगे, या शासन के आदेश के अनुपालन में तुरंत रिलीविंग ऑर्डर जारी करेंगे? ऐसे मामलों में देरी होना असामान्य नहीं होता, लेकिन शासन स्तर का यह सिंगल ऑर्डर स्थिति को गंभीर बनाता है।

द्विवेदी की ग्रामीण विकास परियोजनाओं में लंबी सेवा रही है, लेकिन हाल के समय में कुछ मुद्दों पर विवाद की अफवाहें भी चल रही हैं जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment