Dhaara News

Jashpur में श्रमिक सम्मेलन: CM विष्णुदेव साय देंगे 27.15 करोड़ की सहायता

Jashpur : श्रमिक सम्मेलन को लेकर आज बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर दौरे पर रवाना हो चुके हैं, जहां उनके मुख्य आतिथ्य में 28 मार्च, शनिवार को दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय स्थित वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में श्रमिकों के हित में कई अहम घोषणाएं और आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्रम विभाग की 12 अलग-अलग श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत 79,340 निर्माण श्रमिकों और उनके परिजनों को कुल 27.15 करोड़ रुपए की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह पहल श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। Jashpur श्रमिक सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। योजनाओं के तहत ई-रिक्शा सहायता, मेधावी शिक्षा, छात्रवृत्ति, सशक्तिकरण, सुरक्षा उपकरण, औजार, सायकल और आवास जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ हजारों श्रमिकों को मिलेगा।
Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment