Dhaara News

रायपुर में नगर निगम की सख्ती…टैक्स बकाया पर होलीक्रॉस के दो स्कूल सील

रायपुर : राजधानी रायपुर में नगर निगम ने बकाया टैक्स को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए होलीक्रॉस के दो स्कूलों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग ने आयुक्त के निर्देश पर की। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के अनुसार, बैरनबाजार स्थित होलीक्रॉस स्कूल पर करीब 34 लाख रुपये और शैलेन्द्र नगर स्थित स्कूल पर लगभग 24 लाख रुपये का टैक्स लंबित था।

बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं हुआ भुगतान

निगम प्रशासन ने इन संस्थानों को कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भुगतान नहीं होने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों स्कूलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

एक स्कूल ने दिखाई तत्परता, बची कार्रवाई से

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांपा स्थित होलीक्रॉस स्कूल प्रबंधन हरकत में आया और उसने अपना पूरा बकाया तुरंत जमा कर दिया। समय रहते भुगतान करने के कारण उस स्कूल को सीलिंग की कार्रवाई से राहत मिल गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

कमिश्नर विश्वदीप ने स्पष्ट किया कि बकाया टैक्स नहीं चुकाने वालों के खिलाफ निगम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment