CG News: वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और यातायात सुगमीकरण के संबंध में आज महत्वपूर्ण चर्चा की है. विधायक सेन ने नितिन गडकरी को वैशाली नगर विधानसभा में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निराकरण हेतु प्रस्ताव सौंपा.








