बलौदाबाजार-भाटापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बिनौरी थाना पलारी के इलाके में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उनके घर के खेत में मिली। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की हत्या गला दबाकर की गई थी।
पुलिस ने शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी मीना बाई साय को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने बड़े भाई महावीर साय और भतीजे अंशु बघेल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
हत्या का कारण
मीना बाई साय ने बताया कि उसका पति शराब का आदि था। नशे में वह आए दिन पत्नी से विवाद करता और बेटी पर भी बुरी नजर रखता था। परेशान होकर महिला ने अपने भाई और भतीजे के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।हत्या की योजना और अंजाम
29 मार्च को जब राम कुमार साय घर आया और खेत की तरफ गया, तीनों आरोपी मौजूद थे। उन्होंने गमछा का इस्तेमाल कर उसे गला घोंटकर हत्या कर दी।गिरफ्तार आरोपी
- मीना बाई साय, 36 वर्ष, निवासी ग्राम बिनौरी
- महावीर साय, 40 वर्ष, निवासी ग्राम बिनौरी
- वैभव उर्फ़ अंशु बघेल, 19 वर्ष, निवासी बिजराडीह थाना गिधपुरी








