सारंगढ़-बिलाईगढ़– जिले की सरसींवा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैंक खातों से करोड़ों रुपये निकालने वाले अंतरजिला गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने बैंककर्मियों के साथ साठगांठ कर होल्ड खातों को फर्जी तरीके से अनहोल्ड कर रकम निकाल ली थी।








