रायपुर। भारतीय योग संस्थान द्वारा रायपुर के सालासर धाम में दो दिवसीय प्रान्तीय योग प्रशिक्षण शिविर आगामी 11 एवं 12 अप्रैल को आयोजित की जा रही है ।
इस शिविर में विशेष रूप से दिल्ली से पधारे अखिल भारतीय प्रधान श्री देशराज जी व महामंत्री श्री ललित गुप्ता जी का कुशल मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा भारतीय योग संस्थान का सिद्धान्त वसुदेव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः एवं उद्देश्य भारतीय संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन तथा स्लोगन जीयो और जीवन दो है .यह योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर ऐसे योगियों को तैयार करना चाहता है जो निष्काम सेवा के लिये सदैव तत्पर होगा l प्रांत प्रमुख श्री मुकेश सोनी ने बताया कि
इस दो दिन की कार्यशाला में शुद्धि क्रियाओं, आसनों के प्रत्यक्ष लाभ, प्राणायाम के रहस्य, विभिन्न प्रकार के ध्यान के साथ – साथ शारीरिक संरचना, पाचन प्रणाली जैसे अनेकों विषयों पर सत्र होंगे। प्रचार प्रमुख नीतू मूंधड़ा व ममता रथ ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों जैसे रायपुर,कोरबा, बिलासपुर, भिलाई, धमतरी आदि से लगभग 700 समर्पित योग साधक शामिल होंगे। इस आवासीय शिविर को लेकर साधकों में भारी उत्साह है। सालासर धाम में साधकों के रहने की व्यवस्था,योग अनुकूल आहार व योग साधना के लिए मैदान की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।
इस शिविर में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीयन आवश्यक है। शिविर को सफल बनाने में बिलासपुर से अनुसुइया_लक्ष्मी प्रसाद नायक,कोरबा से आभा अग्रवाल,भिलाई से एस के मिश्रा,शीतल अग्रवाल, रायगढ़ से विजया पंडा,राजेश डागा, राजेश अग्रवाल, रिया फतनानी, सुदेशना मेने ,वंदना आहूजा, के आर साहू सहित अनेक साधकों का विशेष योगदान है l








