IPL 2026: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. अब तक खेले 4 मैचों में से तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बारिश के भेंट चढ़ गया. बैक टू बैक तीन हार के बाद केकेआर अब पॉइंट टेबल पर आखिरी पायदान पर है. हालांकि इन सब के बीच केकेआर के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. उनका 18 करोड़ का तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट हो गया है और उन्हें बोर्ड ने खेलने की अनुमति दे दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि वह जल्द ही केकेआर की खराब किस्मत पलटने के लिए मैदान में उतरेंगे.







