Dhaara News

सक्ती में भीषण औद्योगिक हादसा: वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 20 मजदूरों की मौत…तकों के परिजनों को 35 लाख रुपए के साथ मिलेगी नौकरी

सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मंगलवार दोपहर वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी। इस हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

मुआवजे की बड़ी घोषणा, परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता और नौकरी

घटना के बाद प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिवारों के लिए 35-35 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही हर प्रभावित परिवार से एक सदस्य को नौकरी देने की बात भी कही गई है। घायल श्रमिकों को 15 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

राज्य सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि घोषित की है। इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक मदद दी जाएगी।

हादसे की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच टीम मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों का पता लगाएगी। सीएम ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और घायलों के इलाज में किसी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं होगी।

केंद्र सरकार का भी ऐलान, PMNRF से मिलेगी सहायता

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी इस हादसे पर दुख जताया गया है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के तहत मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

कैसे हुआ हादसा, पलभर में मचा कोहराम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित प्लांट में दोपहर करीब 3 बजे हुआ। अचानक बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा तफरी मच गई। कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए, जिससे इतनी बड़ी जनहानि हुई।

इलाज जारी, पूरे इलाके में शोक का माहौल

घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पूरे इलाके में इस हादसे के बाद शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment

धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम…कीमतों में आई इतनी बड़ी गिरावट कि आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें आज के रेटधड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम…कीमतों में आई इतनी बड़ी गिरावट कि आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें आज के रेट