Virat Kohli: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने चोटिल होने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया. कोहली ने इस मैच में 49 रन की पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. लखनऊ के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही आरसीबी ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…







