Ambikapur: सरगुजा जिले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की मॉनिटरिंग में लापरवाही के कारण विभाग के कर्मचारी निजी मार्केटिंग कंपनियों के लिए काम कर रहें हैं. यही वजह है कि सरगुजा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हालत बेहद खराब है. मार्केटिंग कंपनी के लिए काम करने का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें लुंड्रा क्षेत्र के धौरपुर सखौली के स्वास्थ कर्मचारी मार्केटिंग कंपनी के लिए वेलनेस कोच के रूप में काम कर रहें हैं. इसके लिए अपना फोटो लगा हुआ टोकन जारी कर रहें हैं और निजी कंपनी का लोगों के बीच मार्केटिंग कर रहें हैं. दूसरी तरफ सरगुजा संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ अनिल शुक्ला ने कहा है कि यह कृत्य सरकारी सेवा शर्तों के विपरीत है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.







