Reservation in Promotion: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी में होने वाले प्रमोशन में आरक्षण देने की दिशा में बड़ी पहल की गई. इसके तहत अनुसूचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC) के अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने करने के लिए अब ‘क्वांटिफिएबल डेटा’ तैयार किए जाएंगे.
राज्य सरकार ने इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिससे लंबे समय से लंबित प्रमोशन में आरक्षण के विवाद के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है. यह निर्णय विभिन्न जनहित याचिकाओं और सेवा संबंधी मामलों में न्यायालय द्वारा दिए गए अंतिम आदेशों के अनुपालन में लिया गया है.







