UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस बार करीब 52 लाख छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आने की संभावना है, जिससे साइट स्लो या क्रैश हो सकती है।
वेबसाइट नहीं खुल रही तो घबराएं नहीं, ये आसान तरीके अपनाएं
अगर रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट काम नहीं करती, तो छात्रों के पास कई अन्य विकल्प मौजूद हैं, जिनके जरिए वे बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
UMANG ऐप से तुरंत देखें रिजल्ट
UMANG App के जरिए भी छात्र अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए ऐप खोलकर State Board सेक्शन में जाएं और अपना रोल नंबर तथा स्कूल कोड दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और मार्कशीट दोनों दिखाई देंगे।
बिना इंटरनेट भी मिलेगा रिजल्ट, SMS से करें चेक
अगर इंटरनेट धीमा है या उपलब्ध नहीं है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं
10वीं के लिए UP10 लिखकर 56263 पर भेजें
12वीं के लिए UP12 लिखकर 56263 पर भेजें
कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।
DigiLocker पर भी मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
DigiLocker प्लेटफॉर्म पर भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। इसके लिए ऐप या वेबसाइट पर जाकर Education सेक्शन में UP Board सर्च करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। आधार से लिंक करने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
सही प्लेटफॉर्म चुनकर बचें परेशानी से
रिजल्ट के समय घबराहट और जल्दबाजी से बचना जरूरी है। अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें, जिससे आप बिना किसी परेशानी के समय पर अपना परिणाम देख सकें।







