Dhaara News

CG: रेत माफियाओं पर फूटा सांसद भोजराज नाग का गुस्‍सा, महानदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर अधिकारियों संग की छापेमारी

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चल रही अवैध रेत उत्खनन के कारोबार पर सांसद भोजराज नाग का गुस्‍सा फूट गया. महानदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन के कारोबार पर दलबल के साथ सांसद ने दबिश दी. कार्यवाही करीब 20 से अधिक हाइवा वाहनों के साथ 18 चैन माउन्‍टेन मशीनों पर की गई.

तहसीलदार को लगाई फटकार

सांसद भोजराज नाग के द्वारा की गई इस छपेमारी के बाद से ही रेत माफियाओं में हडकंप मच गया. क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन के कारोबार से सं‍बंधित अधिकारियों पर भी सांसद ने जमकर फटकार लगाई. उन्‍होंने अवैध रेत उत्खनन को लेकर सत्येन्द्र शुक्ला चारामा तहसीलदार को भी फटकार लगाई.

कलेक्टर ने भी दिए थे निर्देश

इससे पहले कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने 4 मई सोमवार को अधिकारियों को रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए थे.

खनिज विभाग ने भी की थी पहले कार्रवाई

जिले के चारामा तहसील में इससे पहले भी खनिज विभाग ने अवैघ रेत खदानों पर कार्रवाई करते हुए. 5 अप्रैल को शिकायतों के आधार पर चारामा क्षेत्र के माहुद, भिलाई, तेलगुड़ा, भिरौद और करिहा स्थित रेत खदानों पर कार्रवाई की थी.

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, खनिज विभाग ने भिलाई क्षेत्र में दो चेन माउंटेन मशीने, तेलगुड़ा में दो मशीनें और भिरौद में एक मशीन जब्त की थी. वहीं इसके अलावा कर‍िहा रेत खदान से आ रहे रेत से भरे दो हाईवा ट्रकों पर भी कार्रवाई की थी. इन ट्रकों में बिना ई-पास के रेत का परिवहन किया जा रहा था और ये वाहन ओवरलोड भी थे.

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment