Dhaara News

रिसाली: वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर में आयोजित समर कैंप का भव्य समापन

 

रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर के ठेठवार भवन में नृत्य कला मंदिर द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का भव्य समापन समारोह प्रगति भवन सिविक सेंटर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

समर कैंप के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न रचनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें डांस, महिला जागृति कार्यक्रम, पेंटिंग, कुकिंग एवं रैंप वॉक प्रमुख रहे। कैंप में बच्चों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में प्रतिभागियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डांस प्रस्तुतियों, पेंटिंग प्रदर्शनी, कुकिंग प्रदर्शन, रैंप वॉक एवं फैशन शो का आयोजन किया गया जिसका थीम बेटियां रखा गया जिसके जज श्री दीपक सिंह जी व तुषार पटेल जी (मिस्टर सेंटर इंडिया 2024)ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मनीष पाण्डेय जी, विशेष अथिति श्रीमती रजनी बघेल जी, अति विशिष्ट अतिथि श्री नरेंद्र बंछोर जी,श्रीमती मानसी गुलाटी जी, श्रीमती डॉ दीप्ती राठौर जी, पार्षद श्रीमती वीना चंद्राकर जी, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्रीमती तेजेस्वरी सोनवानी जी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर वार्ड 23 के पार्षद धर्मेंद्र भगत ने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है तथा आत्मविश्वास का विकास होता है। भविष्य में भी वार्ड में ऐसे रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। जिसके लिए उन्होंने नृत्य कला मंदिर की संचालिका श्रीमती रानी नंदनी जी को धन्यवाद दिया

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने समर कैंप के सफल आयोजन की सराहना करते हुए इसे बच्चों एवं महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशिक्षकों, आयोजन समिति, अभिभावकों एवं सभी सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment